रानीपुर में कलचुरी महासभा की बैठक, समाज को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथनरानीपुर। अखिल भारतवर्षीय कलचुरी महासभा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र राय बड़ोरा के रानीपुर पहुंचने पर समाज के बंधुओं ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय उपस्थित रहे।
इस दौरान समाज को संगठित करने और सामाजिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़ाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए मुकेश राय रानीपुर को जिला महामंत्री तथा भूपेंद्र सिंह राय पचवारा को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी।कार्यक्रम में संरक्षक मदन राय, मनीराम राय रसबहार, धर्मेंद्र राय पूर्व पार्षद, मनींद्र राय पार्षद, कमलदीप राय पार्षद रानीपुर, राजू राय, अनमोल शिवहरे झांसी, पुष्पराज राय सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।- </strong></em></u></u>