बबीना की बेटी चंचल साहू ने कला के हुनर से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव..

बबीना। बुंदेलखंड की धरती हमेशा से प्रतिभाओं को जन्म देने के लिए जानी जाती रही है इसी कड़ी में बबीना की बेटी चंचल साहू ने अपनी कला और मेहनत के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

चंचल साहू द्वारा तैयार की गई श्रीनाथजी की मनमोहक पिछवाई पेंटिंग को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के कुलपति प्रो.

मुकेश पांडेय ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल को भेंट किया।चंचल की इस कलाकृति ने न केवल उनकी कला प्रतिभा को पहचान दिलाई है, बल्कि बबीना और पूरे बुंदेलखंड की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई दी है।

उनकी बनाई पेंटिंग कला के प्रति समर्पण, मेहनत और संस्कारों का एक सुंदर उदाहरण है।इस अवसर पर राज्यपाल से भेंट के साथ-साथ चंचल को एनएएसी (NAAC) कार्यकारी समिति के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद् प्रो.

नागेश्वर राव से मिलने का भी अवसर मिला, जिसे उन्होंने अपने लिए गौरवपूर्ण बताया।चंचल साहू की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अपनी कला के माध्यम से माता-पिता का मान बढ़ाने वाली चंचल साहू की यह सफलता उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा है, जो अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने का सपना देखती हैं।

आज बबीना को अपनी इस बेटी पर गर्व है, क्योंकि चंचल ने यह साबित किया है कि जब हुनर को मेहनत का साथ मिलता है, तो पहचान खुद बनती है।

लेखक के बारे में

Sumit sahu

@ssahu41094

Reporter Babina CanT Jhansi

994 फॉलोअर्स