यह कार्य संभव हुआ साहू समाज के अध्यक्ष हनी साहू जी के नेटवर्क में तेज बारिश में भी

यह कार्य संभव हुआ साहू समाज के अध्यक्ष हनी साहू जी के नेटवर्क में तेज बारिश में भी जारी रहा विकास का संकल्प, विधायक राजीव सिंह पारीछा ने किया भूमि पूजनबबीना-झांसी।

बबीना में शुक्रवार को साहू और नामदेव समाज के लिए महत्वपूर्ण दिन रहा। तेज बारिश के बीच विधायक राजीव सिंह पारीछा ने दोनों समाजों के सामुदायिक भवनों के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।बबीना हाईवे पर नए जल निगम के पास ग्राम पंचायत की भूमि पर नामदेव समाज के सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा।

वहीं साहू समाज के लिए भी भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है।

ग्राम प्रधान दीनदयाल पहलवान द्वारा सरकारी नियमों के तहत भूमि उपलब्ध कराई गई है।इस अवसर पर विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से समाज के लोगों को विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी तथा आर्थिक बोझ भी कम होगा।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना प्राथमिकता है।तेज बारिश के बीच हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बना।

समाज के लोगों ने विधायक राजीव सिंह पारीछा और ग्राम प्रधान दीनदयाल पहलवान का आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की।

लेखक के बारे में

Sumit sahu

@ssahu41094

Reporter Babina CanT Jhansi

994 फॉलोअर्स