ललितपुर शहर की नवीन गल्ला मंडी में चोर सक्रिय कई चोरियां होने के बाद भी यहां कि दुकानदारों की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कहीं यह चोर सिपाही का खेल तो नहीं.

ललितपुर थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन गल्ला मंडी में विगत कई दिनों से अनाज की बोरियों की चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है जिससे यहां के दुकानदारों की नींद हराम होती जा रही है कई पीड़ित दुकानदारों ने लिखित में इसकी जानकारी मंडी परिसर में स्थित पुलिस चौकी में दी है लेकिन आज तक चोरी का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ जिससे लगता है कहीं यहां चोरों की पुलिस से सांठ गांठ तो नहीं है.

क्योंकि यहां मंडी में दुकानों के बाहर लगे गल्ले की बोरियों लगातार गायब हो रही है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें चोरो द्वारा चोरी किए गए सिस्टम की पोल खोल दी है.

आखिर मंडी में पुलिस चौकी क्यों बनाई गई है यह यहां की दुकानदारों के लिए समझ से बाहर है.

जब यहां पुलिस सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं देख पा रही है तो यहां पुलिस चौकी का कोई मतलब नहीं बनता अब देखना होगा ललितपुर के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक गल्ला मंडी में हो रही चोरियों को लेकर क्या एक्शन लेते हैं.

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स