झांसी जनपद के मऊरानीपुर में समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘संविधान बचाओ, पीडीए जन पंचायत’ अभियान के तहत मंगलवार को मऊरानीपुर के एक गेस्ट हाउस में जन पंचायत एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने और सत्ता में वापसी का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती शामिल हुए तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बृजेश कठेरिया मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत के साथ जनता के बीच पहुंचने की जरूरत है।
उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी मेहनत से चुनाव की तैयारियों में जुटें।
उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी प्रदेश में अपना परचम लहराएगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से काम करेंगे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेंद्र सिंह भोजला ने की।
कार्यक्रम के डॉ रघुवीर चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवादी बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी रहे।
इस दौरान रामकुमार गौत्तम, पूर्व अध्यक्ष मलखान चौधरी, फतेहपुर के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह यादव, रामाधार बाबूजी, महेंद्र कुमार , रिंकू चौधरी, राकेश पाल, मनीष यादव, राजेश अहिरवार, रोहित वर्मा, महिला सभा की रितिका पार्थ राकेश पहलवान सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।