झांसी जिले के थाना उल्दन क्षेत्र में आज 10 अगस्त 2026 को पचवारा से सनौरा जाने वाले मार्ग पर स्थित एक खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त ग्राम सनौरा निवासी राहुल पाल (उम्र करीब 32 वर्ष) के रूप में की गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राहुल पाल 7 अगस्त 2026 की रात्रि से लापता था और घर नहीं पहुंचा था।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो 8 अगस्त 2026 को थाना उल्दन में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से ही परिजन और स्थानीय पुलिस लगातार राहुल की तलाश कर रहे थे।घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे प्रकरण में की जा रही अग्रिम कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जानकारी दी गई है।