अखंड ब्राह्मण महासभा ने सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ, ब्रह्मनगर से संगठन विस्तार का हुआ आगाज़

झांसी - अखंड ब्राह्मण महासभा द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से आज सदस्यता अभियान का शुभारंभ वार्ड संख्या 31 के ब्रह्मनगर क्षेत्र से किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के विप्रजनों की एक भव्य बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के मुख्य अतिथि संगठन प्रमुख पंडित मंजिल पुरोहित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बुंदेलखंड अध्यक्ष पंडित अरविंद तिवारी एवं बुंदेलखंड संयोजक पंडित प्रसून तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित मनोज शर्मा ने की तथा सफल संचालन महानगर महामंत्री पंडित प्रशांत पांडे ने किया। अंत में पंडित राहुल मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित विप्रजनों का आभार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पंडित मंजिल पुरोहित ने कहा कि अखंड ब्राह्मण महासभा समाज के सम्मान, एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं युवा पीढ़ी को संगठित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से संगठन से जुड़कर समाज हित में योगदान देने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष पंडित मनोज शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को प्रत्येक वार्ड एवं ग्राम स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अखंड ब्राह्मण महासभा समाज के हितों की रक्षा, सामाजिक समरसता तथा शिक्षा, सेवा और संस्कार के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

बैठक में प्रमुख रूप से पंडित मंजिल पुरोहित, राहुल मिश्रा, आकाश मिश्रा, किशन शर्मा, अरुण रावत, नितिन भार्गव, सुरेश कुमार गुरुदेव, सुदेश रावत, मनीष व्यास, अविनाश पांडे, मनीष दुबे, सुनील पुरोहित, राहुल तिवारी, नितिन शर्मा, विवेक मुद्गल, दिवाकर गोस्वामी, अभि शर्मा, अरविंद तिवारी, राजेंद्र तिवारी, चंचल द्विवेदी, मनीष शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, प्रभाकर चतुर्वेदी, अरुण तिवारी, प्रवीण तिवारी, परशुराम चतुर्वेदी, राजशेखर, सत्यकाम पुरोहित, नीरज रावत, अभिषेक व्यास, राजेश मिश्रा, चंचल अर्जरिया, दिनेश तिवारी, राजू शर्मा, बैतूल त्रिपाठी, डॉ.

आर.एस. गोस्वामी, दुष्यंत तिवारी, चंद्रशेखर पांडे, मदन तिवारी, मनोज शर्मा, प्रशांत पांडे, मनीष दुबे, काशीराम शर्मा, उमेश दुबे, अशोक तिवारी, शिवम कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने अखंड ब्राह्मण महासभा के सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स