झांसी: संग्रहालय सभागार में 'कौन बनेगा बिज़नस लीडर' कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन संपन्न

झांसी स्थित संग्रहालय सभागार में 'कौन बनेगा बिजनेस लीडर' (KBBL) कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स (ताराग्राम, ओरछा) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में उद्यमिता को नई दिशा देना है।कार्यक्रम का संचालन और विभागीय स्टेकहोल्डर्स का स्वागत गयास अहमद ने किया, जबकि कुलदीप सिंह ने KBBL कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

यह आयोजन जिले में नए बिजनेस आइडिया को धरातल पर उतारने, वित्तीय संस्थानों से जुड़ने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।सम्मेलन में विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उद्यमियों का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त (स्वरोजगार) सुनील कुमार, खादी ग्रामोद्योग विभाग के प्रतिनिधि आर. डी.

वर्मा, बैंक मैनेजर निहाल चंद्र शिवहरे, केवीके की डायरेक्टर निशी राय, हकदर्शक संस्था के प्रतिनिधि वीरभान सिंह व हरिश्चन्द्र प्रजापति और गोवर्धन पेंट यूनिट, झांसी की अध्यक्ष पुष्पा देवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

साथ ही, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं और डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स की टीम से ज्योति कुमारी, आसराय लामा, गयास अहमद, कुलदीप सिंह, रीना पाल व नेहा पांडे सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं, तकनीकी सहायता, वित्तीय संसाधनों तक पहुंच और विपणन रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इसके अलावा, सेफ मोबिलिटी प्रोग्राम के तहत ई-रिक्शा, कृषि आधारित उद्यमों और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

चर्चा का मुख्य केंद्र रोजगार सृजन, बाजार से जुड़ाव और उद्यमियों की क्षमता निर्माण रहा।इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना था, जहां वे न केवल विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें, बल्कि अपने अनुभवों को साझा कर व्यवसाय के विकास हेतु आवश्यक संसाधनों से जुड़ सकें।

कार्यक्रम का समापन सभी विभागीय प्रतिनिधियों, संस्थागत साझेदारों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स