आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ,शासकीय महाविद्यालय,

रिपोर्टर कल्याण अहिरवार चंदेरी मो.7047883182

चंदेरी में दिनांक 06 अगस्त 2026 को आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. हरनाम सिंह, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

यह कार्यशाला 06 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में प्रतिभागियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर की मार्शल आर्ट खिलाड़ी कुमारी अफरीन बानो द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाना, उनमें आत्मविश्वास का विकास करना तथा विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती संचिता राठौर द्वारा किया गया। अंत में उपस्थित सभी जनों ने कार्यशाला की सफलता की कामना करते हुए छात्राओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने तथा सीखे गए कौशल को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ,शासकीय महाविद्यालय, - अशोक नगर - LALITPUR LIVE TV

लेखक के बारे में

K

@kahirwar413

0 फॉलोअर्स