दीपों की रोशनी से जगमगाया प्राणपुर गांव , बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली
रिपोर्टर कल्याण अहिरवार चंदेरी जिला अशोक नगर
...................................................
चंदेरी के क्राफ्ट विलेज प्राणपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर आशीर्वाद का दीया, विकसित भारत के संकल्प का’ ग्राम स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत प्राणपुर के पीएम श्री हाई स्कूल प्राणपुर में आयोजित किया गया। जिसमें 2100 दीप गांव में जलाए गए लोगों ने अपने मंदिरों घरो ओर शासकीय भवनों में दीप जलाये साथ ही पीएम श्री स्कूल प्राणपुर में भव्य तरीके से आशीर्वाद का दिया अभियान अंतर्गत दीप का कार्यक्रम किया गया । इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत माधुरी पटेल , जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह लोधी , एसडीओ शिवालक्ष्मी गौड , समग्र विकाश विस्तार अधिकारी योगेश राजपूत , एपीओ रामअवतार शाक्यवार , इंजीनियर शिवम लोधी , कीर्ति शर्मा , सचिव रामनारायण बाजपेयी, जीआरएस शिवचरण अहिरवार सहित सामाजिक संस्थाएं, विभिन्न संगठन, नागरिकों द्वारा सहभागिता कर सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किये गये।
कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से भारत के मानचित्र की आकृति बनाकर दीपों से प्रज्वलित कर विकसित भारत 2047 का संदेश दिया।।

📸 और तस्वीरें