झांसी में उद्यमी कैंप का आयोजन: स्थानीय उद्यमियों को व्यवसाय और वित्तीय सेवाओं की दी गई जानकारी
झांसी, 20 सितंबर 2026। जनपद झांसी के ब्लॉक बंगरा स्थित ग्राम सकरार में एक उद्यमी कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स, ताराग्राम संस्था और उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कैंप में सकरार और आसपास के गांवों से आए उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
उद्यमी कैंप के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसमें मुख्य रूप से बिजनेस फाइल तैयार करने और बेहतर बिजनेस प्लान बनाने के गुर सिखाए गए। इसके अलावा उद्यमियों को ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया और विभिन्न वित्तीय सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
कैंप में लगाए गए उद्यमी कियोस्क के माध्यम से उद्यमियों को कई प्रकार की डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसमें उद्यम रजिस्ट्रेशन, पैन कार्ड बनवाने, सिबिल स्कोर चेक करने, आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड अपडेट करने जैसी सुविधाएं शामिल रहीं। साथ ही, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस आयोजन को सफल बनाने में डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स और ताराग्राम संस्था की टीम से कमल किशोर सगरया, शशिकांत शर्मा और घनश्याम कुशवाहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सखी द्वारा उद्यमियों को कैंप से जोड़ने और आवश्यक सहयोग प्रदान करने का कार्य किया गया।
उद्यमी कियोस्क के संचालन में राजकुमार प्रजापति (पोहा) और गजेंद्र कुमार (मऊरानीपुर) ने सहभागिता की और उद्यमियों को सेवाएं प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त, श्रीराम फाइनेंस (MFI), झांसी की ओर से आबिद खान ने कैंप में उपस्थित होकर उद्यमियों को ऋण और वित्तीय सेवाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।