झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मऊरानीपुर जलविहार मेला की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

झांसी के मऊरानीपुर में आगामी जलविहार महोत्सव की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

झांसी के मऊरानीपुर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पारंपरिक जलविहार महोत्सव का कार्यक्रम इस वर्ष 22-09-2026 से शुरू हो रहा है। इस आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मेला स्थल का भ्रमण किया।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेला पदाधिकारियों, नगरपालिका प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आयोजन को सुरक्षित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। महिला सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए मेले में सघन निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही, मेले में महिला पुलिस की विशेष टुकड़ियाँ भी तैनात की जा रही हैं। पूरे आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 500 से अधिक पुलिस बल को सुरक्षा हेतु नियुक्त किया गया है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स