झांसी में अप्रवासी भारतीय के घर में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है, जबकि साथी ने सरेंडर कर दिया दोनों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बंद घर में चोरी की थी।
पीड़ित परिवार विदेश में जॉब करता है तब से पुलिस बदमाशों के पीछे लगी थी सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया- गुरुवार देर रात लगभग 1:30 बजे मुखबिर से बदमाशों की लोकेशन मिली थी।
इस पर बबीना पुलिस और एसओजी ने घेराबंदी की तो वे गोली चलाने लगे। काउंटर अटैक में बदमाश कदीर खान के पैर में गोली लगी है तो वहीं, कदीर के साथी रियासत ने सरेंडर कर दिया।
दोनों से चोरी के सोने-चांदी और डायमंड के गहने, 3350 रुपए, तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है बबीना थाना क्षेत्र के आरा मशीन स्थित शिव कॉलोनी निवासी अशोक कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया था-मेरे पड़ोस में साढू बीके रतनम का मकान है।
वह विदेश बहरीन में जॉब करते हैं, जबकि अशोक घर की देखरेख करता हूं। 2 जुलाई को नौकरानी सफाई के लिए घर पहुंची तो मैन गेट का ताला टूटा हुआ था।फोन करने अशोक मौके पर पहुंच गए। कमरे के अंदर अलमारी खुली पड़ी थी।
उसमें रखे गहने और 10 हजार रुपए चोरी हो गए। इससे पहले नौकरानी 29 जून को सफाई करने के लिए आई थी। चोरी 29 जून से 2 जुलाई के बीच में हुई है।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया था।सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया- चोरी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो बदमाशों के नाम पता चल गए थे।
इसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी बुधवार रात को मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी करने वाले दो बदमाश गोपालपुरा रोड पर खैलार नहर के किनारे मौजूद है इस पर बबीना पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही बदमाश गोली चलाने लगे। काउंटर अटैक में राजस्थान के धौलपुर के भासनीपुर निवासी कदीर खान (51) पुत्र गुलशेर के पैर में गोली लगी है।
जबकि उसके साथी जालौन के उरई थाना क्षेत्र के सूरनगर निवासी रियासत (50) पुत्र आलमोहम्मद ने सरेंडर कर दिया दोनों से चोरी का माल बरामद हुआ है।