झांसी: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने की आत्महत्या

झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम ग्यारई में एक सफाई कर्मचारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजा भैया पुत्र स्व. श्याम लाल के रूप में हुई है।

वह मोंठ क्षेत्र के ग्राम सिमरिया में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में खाना खाकर सोए थे।

शुक्रवार सुबह राजा भैया का शव घर की बखरी में लगे एक एंगल पर रस्सी के फंदे से लटका मिला घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए.मृतक के बड़े पुत्र दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे।

इसका मुख्य कारण पूंछ कस्बे के एक सूदखोर से लिया गया कर्ज था करीब 10 वर्ष पूर्व एक एकड़ जमीन को 30 हजार रुपये में गिरवी रखा गया था, लेकिन ब्याज का बोझ इतना बढ़ गया कि मूलधन चुकता नहीं हो पा रहा था।

दीपेंद्र का आरोप है कि सूदखोर के परिजन लगातार जमीन खाली करने का दबाव बना रहे थे, जिससे उनके पिता काफी तनाव में थे।

मृतक के परिवार में दो पुत्र दीपेंद्र और अभिषेक तथा एक विवाहित पुत्री ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स