मौठ के अमरा में हुआ भीषण सड़क हादसा

रिपोर्टर अर्चना श्रीवास

मोंठ थाना क्षेत्र के अमरा नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर सवारियों को उतार रही कार में पीछे से कानपुर से झांसी की ओर जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की सहायता से घायलों को एम्बुलेंस से मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां दस घायलों को झांसी रेफर कर दिया गया।

रहीश 25 पुत्र रामनारायण, सृष्टि 22 पत्नी रहीश निवासी चेलरा, छात्रा सपना 17 पुत्री चंद्रभान, रामप्रताप 72 पुत्र घनू निवासी पाड़री, छात्रा आकांक्षा 17 पुत्री सुरेन्द्र, छात्रा सरिता 16 पुत्री आनंद निवासी कुम्हरिया, छात्रा संध्या 17 पुत्री गौरीशंकर, राजेश्वरी 45 पत्नी फूलसिंह निवासी पाड़री, मोहम्मद खान 35 पुत्र अब्दुल रहमान निवासी चेलरा, आपे का चालक मनोज 35 पुत्र जमुना प्रसाद निवासी अमरा, राजकुमारी 50 पत्नी राम बिहारी, जितेंद्र 18 पुत्र रामकुमार, अंशु वर्मा 17 पुत्र राकेश निवासी अमरा घायल हुए हैं।

सूचना पाकर अपर जिलाधिकारी झांसी, उप जिलाधिकारी अवनीश तिवारी, सीओ आसमां वकार, कोतवाल राजेश पाल सिंह सीएचसी पहुंचे।

एसडीएम ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एमपी राजपूत को निर्देशित किया अधीक्षक ने तत्काल सभी टीमों को लगाकर तुरंत उपचार कराया। 10 लोग जो ज्यादा घायल थे उन्हें झांसी रेफर कर दिया।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स