रिपोर्टर अर्चना श्रीवास
झांसी में कानपुर हाइवे पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे टैंकर से गैस का रिसाव हो गया। एलपीजी गैस लीक होने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर तुरंत फायरबिग्रेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पानी डालकर टैंकर से रिसाव को रोका गया।
तब पता चला कि टैंकर से नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ है। इस दौरान पुलिस ने हाइवे की एक लाइन को बंद कर दिया। पूरा ट्रैफिक को दूसरी लाइन पर डायवर्ट कर दिया। इससे लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन जाम में फस गए।
रिसाव बंद होने पर टैंकर को आगे के लिए रवाना किया गया। तब दूसरी लाइन खोली गई। लगभग एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोरामछिया गांव के पास का है।
राजस्थान के सीकर निवासी रामनिवास ने बताया- मैं गैस टैंकर चलाता हूं। दो दिन पहले गुजरात के वडोदरा जिले के कर्जण से टैंकर में नाइट्रोजन गैस भरकर रवाना हुआ था। मुझे गैस बिहार के आईओसीएल रिफाइनरी लेकर जाना था। आज दोपहर लगभग 12 बजे झांसी के कानपुर हाइवे पर बड़ागांव से 3 किलोमीटर पहले गोरामछिया गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक कार वाले ने बताया कि टैंकर से गैस लीक हो रही है। इस पर टैंकर को साइट में रोका।
ये रिसाव प्रेशर ज्यादा होने की वजह से हुआ। प्रेशर ज्यादा होने पर सेफ्टी खुल गई, इससे रिसाव होने लगा। पानी डालकर रिसाव पर काबू पा लिया गया। अब गैस बिहार लेकर जा रहे हैं।चालक रामनिवास ने बताया- रिसाव देखकर आसपास के लोग भगाने लगे। वे एलपीजी गैस समझकर भयभीत हो गए। एक पेट्रोल पंप वाला टैंकर को दूर ले जाने की बात कहने लगा। उसे बताया भी कि टैंकर में नाइट्रोजन गेस है, आग नहीं लगेगी। लेकिन कोई समझने को तैयार नहीं था।
बाद में पुलिस आ गई और हाइवे की एक लाइन को बंद करा दिया। पूरा ट्रैफिक दूसरी लाइन पर डायवर्ट कर दिया। इससे दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 3 दमकल गाड़ियां आ गई और पानी डालकर रिसाव पर काबू पा लिया। इसके बाद टैंकर को आगे के लिए रवाना कर दिया। लगभग एक घंटे बाद दूसरी लाइन खोली गई।