झांसी जिले के मऊरानीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खिलारा में सुबह एक व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई 54 वर्षीय राजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू द्विवेदी की यह घटना पूजा के दौरान टेबल पंखे को खिसकाते समय हुई उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया खिलारा निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू द्विवेदी (54) पुत्र मुन्नीलाल द्विवेदी शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्नान के बाद घर में भगवान की पूजा कर रहे थे इसी दौरान पास में रखे टेबल फैन को खिसकाते समय वह उसमें प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गए करंट लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचाया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हालांकि, झांसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।मृतक के बड़े भाई अधिवक्ता रवीन्द्र द्विवेदी ने बताया कि राजेंद्र द्विवेदी प्रतिदिन की तरह पूजा कर रहे थे, तभी टेबल पंखा खिसकाते समय उसमें करंट आ गया।
रवीन्द्र द्विवेदी के अनुसार, राजेंद्र द्विवेदी घर और खेती-किसानी की पूरी जिम्मेदारी संभालते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र हैं।इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।