बबीना टोल प्लाजा पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाबबीना टोल प्लाजा पर इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन परियोजना प्रमुख प्रदीप कुमार चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्लाजा प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह एवं परियोजना प्रबंधक श्री विजय कौशिक ने सभी कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया तथा योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा योग के लाभों से अवगत कराना था।
वक्ताओं ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और नियमित रूप से योग करने से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।
योग तनाव को कम करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा जीवन को संतुलित एवं सकारात्मक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में टोल मैनेजर आकाश, माधव, हर्षित, अंकित, दिलीप, बुद्धिमान, सोनू, अनूप, पुष्पेंद्र सहित समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन एवं नियमित योगाभ्यास का संकल्प लेकर किया गया