कोतवाल प्रभारी ने खोया हुआ मोबाइल बरामद कर स्वामी को किया सुपुर्द

थाना मड़ावरा की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा एक गिरे/खोए हुए मोबाइल फोन (अनुमानित मूल्य ₹16,000) को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया गया, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। पुलिस अधीक्षक ललितपुर के निर्देशन में कोतवाल प्रभारी मनोज मिश्रा की गई कार्रवाई के तहत, थाना मड़ावरा की साइबर हेल्प डेस्क पर प्राप्त गुमशुदगी प्रार्थना पत्र के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। आवेदक द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों का परीक्षण कर भारत सरकार के Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल पर विवरण अपलोड किया गया तथा मोबाइल के IMEI नंबर को ट्रैक कराया गया।
प्राप्त डेटा के विश्लेषण एवं संबंधित एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने एक खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी नसीम खां पुत्र पीर खान, निवासी ग्राम साडूमल, थाना मड़ावरा, जनपद ललितपुर को सुपुर्द किया।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स