झांसी में 80-वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित.

झांसी में 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण किया ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का गायन हुआ और उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी.इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिस बल को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।

उन्होंने आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में युवाओं और पुलिस बल की भूमिका को रेखांकित किया।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता के साथ करने तथा कानून-व्यवस्था व जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण, आईजीआरएस निस्तारण, सफल अनावरण, प्रभावी पैरवी, जनसुनवाई, सोशल मीडिया मॉनीटरिंग और अन्य राजकीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व अभियोजन अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाले अधिकारियों में अपर पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध अरीबा नोमान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ.

अरविन्द कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन पन्ना लाल मौर्या, प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक विनय दिवाकर, प्रभारी मॉनीटरिंग सेल निरीक्षक चन्द्र शेखर दुबे, प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक अमरनाथ यादव और प्रभारी सर्विलांस सेल सहित विभिन्न थानों व शाखाओं के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।इसके अतिरिक्त, एसएसपी ने स्वच्छता कर्मियों को भी सम्मानित किया और उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अगले चरण में उन्होंने पुलिस मॉडर्न स्कूल, झांसी के विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें शिक्षा व जीवन के हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

अंत में एसएसपी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण लगन और समर्पण के साथ अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स