*🇮🇳
*स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान, आजादी के महत्व तथा आधुनिक भारत में युवाओं एवं पुलिस बल की भूमिका के संबंध में पुलिस कर्मियों को किया गया संबोधित*
*विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित*
*स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित*
*पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों से मुलाकात कर किया गया प्रोत्साहित*
*आज दिनांक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा पुलिस लाइन झाँसी स्थित क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरान्त राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।*
*इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा उपस्थित पुलिस बल को भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों के अप्रतिम त्याग एवं बलिदान, आजादी के महत्व तथा आधुनिक भारत के निर्माण में युवाओं एवं पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में संबोधित किया गया। पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करने तथा कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु प्रेरित किया गया।*
*तत्पश्चात जनपद झाँसी में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण, आईजीआरएस निस्तारण, सफल अनावरण, प्रभावी पैरवी, जनसुनवाई, सोशल मीडिया, मॉनीटरिंग एवं अन्य राजकीय कार्यों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अभियोजन अधिकारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।*
*सम्मानित होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों में अपर पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध श्रीमती अरीबा नोमान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री प्रिया सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री पन्ना लाल मौर्या, प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक श्री विनय दिवाकर, प्रभारी मॉनीटरिंग सेल निरीक्षक श्री चन्द्र शेखर दुबे, प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक श्री अमरनाथ यादव, प्रभारी सर्विलांस सेल सहित विभिन्न थानों एवं शाखाओं में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।*
*इसके अतिरिक्त स्वच्छता कर्मियों को भी सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई।*
*इसके पश्चात पुलिस मॉडर्न स्कूल झाँसी में अध्ययनरत बच्चों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया तथा शिक्षा एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।*
*अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा सम्मानित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण लगन, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।*
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद झाँसी*

📸 और तस्वीरें