छुट्टी पर घर आए पुलिस कांस्टेबल की करंट लगने से मौत सर से उठा 5 माह के बच्चे के पिता का साया रिपोर्टर अर्चना श्रीवास बंगरा/सकरार (झांसी)। थाना सकरार क्षेत्र के ग्राम ढोंडा में एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।जानकारी के अनुसार, रूपेंद्र सिंह कुशवाहा (29 वर्ष) उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग बांदा जिले में थी। वह 3 जुला

रिपोर्टर अर्चना श्रीवास

बंगरा/सकरार (झांसी)। थाना सकरार क्षेत्र के ग्राम ढोंडा में एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार, रूपेंद्र सिंह कुशवाहा (29 वर्ष) उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग बांदा जिले में थी। वह 3 जुलाई को छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव ढोंडा आए थे। 6 जुलाई की शाम घर पर समरसेबल की डोरी डालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान वह बिजली चालू करने के लिए घर के अंदर गए। जैसे ही उन्होंने डोरी को पकड़ा, उसमें करंट दौड़ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए।

परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। रूपेंद्र अपने पीछे पत्नी पूजा कुशवाहा और 5 माह के मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। पति की असमय मौत से पत्नी और मां, भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।

मृतक के भाई अखिलेंद्र सिंह व सुरेश कुशवाहा ने बताया कि रूपेंद्र ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

उधर, बांदा पुलिस को जैसे ही अपने साथी के निधन की सूचना मिली, विभाग के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में इस दुखद घटना को लेकर लोगों में शोक और संवेदना का माहौल है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स