झांसी हादसा: प्रयागराज में अस्थियां विसर्जन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, खड़े डंपर से टकराई स्लीपर बस; ड्राइवर इस्लाम बेग व यात्री कन्ना की मौत, 30 यात्री घायल.

झांसी-कानपुर हाईवे पर बुधवार एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।

थाना बड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत पारीछा पावर प्लांट के सामने हुए इस भीषण हादसे में बस ड्राइवर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों की शिनाख्तइस्लाम बेग (बस चालक) – निवासी: अशोकनगर, मध्य प्रदेशकन्ना (यात्री) – निवासी: विदिशा, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और अपने परिवार के दिवंगत सदस्यों की अस्थियों को गंगा जी में विसर्जित करने प्रयागराज गए हुए थे।

विसर्जन के बाद स्लीपर बस से सभी लोग मध्य प्रदेश के विदिशा लौट रहे थे।

झांसी से लगभग 20 किलोमीटर पहले पारीछा पावर प्लांट के पास हाईवे पर खराब खड़े डंपर में बस पीछे से जा घुसी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और चालक इस्लाम बेग स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया।

सूचना मिलते ही थाना बड़ागांव पुलिस और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।

पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बस के हिस्सों को काटकर ड्राइवर और फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला।सभी घायलों को तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ड्राइवर इस्लाम बेग और यात्री कन्ना को मृत घोषित कर दिया।

अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स