उज्जैन।
लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233G2 के तत्वावधान में आयोजित "डिस्ट्रिक्ट ऑनर एंड अवार्ड्स – धरा 2025-26" समारोह अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण और भव्य वातावरण में उज्जैन, भोपाल, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, पिपरिया आदि जिले के क्लब पदाधिकारीयों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस विशेष आयोजन में वर्षभर समाजसेवा, उत्कृष्ट नेतृत्व और संगठनात्मक गतिविधियों में मिसाल पेश करने वाले लायंस क्लबों तथा उनके समर्पित सदस्यों को सम्मानित किया गया।मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि समारोह के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 एवं वर्तमान सत्र 2026-27 के मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन एमजेएफ प्रवीण वशिष्ठ द्वारा अनुकरणीय योगदान देने वाले क्लबों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रतिष्ठित पुरस्कारों से अलंकृत किया गया।
मुख्य अतिथि एवं मोटिवेशनल स्पीच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 लायन महेश मालवीय ने सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "सेवा, समर्पण और निस्वार्थ नेतृत्व ही लायंस इंटरनेशनल की सबसे मजबूत पहचान है।
ऐसे सम्मान समारोह उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का मनोबल बढ़ाते हैं और समाजसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते हैं।"डिजिटल प्रस्तुति और गवर्नर की आत्मीयता ने जीता दिलसमारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को अधिकतम संख्या में अवार्ड प्रदान किए गए।
पुरस्कार वितरण के दौरान मंच पर लगी विशाल स्क्रीन पर संबंधित विजेता की उपलब्धियां और चित्र प्रदर्शित किए जा रहे थे।
गवर्नर वशिष्ठ जी द्वारा मंच से की जा रही आत्मीय सराहना ने सभी का दिल जीत लिया।प्रमुख पुरस्कार क्षेत्र:जनहितकारी सेवा परियोजनाएँ: स्वास्थ्य, शिक्षा और राहत कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन।सदस्यता विस्तार: संगठन की मजबूती और नए सदस्यों को जोड़ने में विशेष योगदान।एलसीआईएफ (LCIF) योगदान: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवा कोष में उल्लेखनीय सहभागिता।नेतृत्व एवं प्रबंधन: कुशल क्लब संचालन और अनुशासित नेतृत्व।मैत्री और सौहार्द का अनोखा संगमपूरा आयोजन 'हम सेवा करते हैं' (We Serve) की भावना से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के अंतिम दौर में मित्रता दिवस (Friendship Day) के अवसर पर गवर्नर वशिष्ठ जी ने आत्मीयता के साथ केक काटकर फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया।
सुबह से शाम तक चले इस गरिमामय समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा तहे दिल से सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ मानव सेवा का संकल्प लिया।