झेलम एक्सप्रेस में ट्रेन की बोगी के गेट पर बैठा एक यात्री चलती ट्रेन से गिर गया और ट्रेन की 13 बोगियां धड़धड़ती उसके ऊपर से गुजरती चलीं गयीं इसके बाद उसे खरोंच तक नहीं आई.जिसका लाइव वीडियो आया सामने

ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर उसे समय हड़कंप मच गया जब झांसी की ओर जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में ट्रेन की बोगी के गेट पर बैठा एक यात्री चलती ट्रेन से गिर गया और ट्रेन की 13 बोगियां उसके ऊपर से गुजरती चलीं गयीं और ईश्वर का ऐसा चमत्कार रहा की उसकी जान बच गई और उसे मामूली चोटें आयीं जिसे मौके पर मौजूद आरपीएफ पुलिस द्वारा तत्काल उठाकर उपचार के लिए ललितपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसको घर जाने दिया इस व्यक्ति का नाम दातार सिंह यादव उम्र लगभग 40 वर्ष जिसके पिता का नाम सीताराम यादव जोकि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतपुरा का बताया गया है.और वह ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर झेलम एक्सप्रेस ट्रेन की एस 6 बोगी में बैठकर ललितपुर से झांसी की ओर जा रहा था. तभी वह अचानक ट्रेन की बोगी के गेट से नीचे गिर गया था.

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स