ललितपुर । नगर पालिका के बार्ड नंबर 12 शांति नाथ जैन मंदिर मोहल्ला में बिछाई गई पानी की पाइपलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।

पाइप लाइन बिछाने के बाद सडक के गड्डे भरने मे लापरवाही स्कूल के बच्चे और मंदिर जाने बाले लोग हो रहे है परेशान

रिपोर्ट सुरेंद्र सपेरा ललितपुर

ललितपुर । नगर पालिका के बार्ड नंबर 12 शांति नाथ जैन मंदिर मोहल्ला में बिछाई गई पानी की पाइपलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। पाइपलाइन डालने के बाद जल निगम के कर्मचारियों ने सड़कों की मरम्मत नहीं की, जिससे सड़कें पूरी तरह से टूट गई हैं। इस कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों और शांति नाथ जैन मंदिर पूर्ब पार्षद लवली शर्मा जी के मकान के ठीक सामने जाने बाले मार्ग मे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि कुछ महीने पहले पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था।


ठेकेदार ने पाइपलाइन तो बिछा दी, लेकिन सड़क को जस का तस छोड़ दिया। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो गई है, जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं जिनमें बारिश का पानी भर जाता है। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर बच्चों को स्कूल जाने में और बुजुर्गों को आने-जाने में बहुत मुश्किल हो रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पालिका और जल निगम कार्यालय में इसकी शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

मोहल्ले वासियों बा बहा के निवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में जब नगर पालिका के दिनेश बिश्बकर्मा अधिशासी अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी है। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए जल निगम के अधिकारियो को इस सम्बन्ध मे बोल दिया है जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।

हालांकि, मोहल्ले के लोग इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं और चाहते हैं कि जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाया जाए ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।
*बॉक्स* वहां के मोहल्ला वासियों ने बताया कि अभी कुछ ही दिनों पूर्ब बट्टू जैन की दुकान से भानु सेठ जैन की दुकान तक एक नया सी सी रोड निर्माण कराया गया है! और जागेश्वरी मंदिर से लेकर शांतिनाथ मंदिर तक आधा रोड का निर्माण नहीं कराया गया है जबसे नया सी सी रोड बना है तब से इस रोड पर निर्माण की काफी आवश्यकता है मोहल्ला वासियों ने नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों कई बार अवगत करा दिया कि इस अधूरे रोड का निर्माण और करा दिया जाये जिसे आने जाने वाले राहगीरों को असुबिधा ना हो

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स