ललितपुर में विजयदशमी पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया रावण दहन स्थल का निरीक्षण:

आगामी विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी ललितपुर सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई ने रावण दहन स्थल का भौतिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स