ललितपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को 7.232 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने सतरवांस पुल के पास सर्विस रोड से आरोपी सत्यम सिंह पुत्र स्व. बलराम सिंह (43 वर्ष), निवासी मुहल्ला बन्योटा, थाना बांदा शहर, जनपद बांदा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक सूटकेस में 7.232 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा, उसके पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन और 1065 रुपये की नकदी भी जब्त की गई है।
इस बरामदगी के आधार पर कोतवाली ललितपुर में आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 949/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 6 सितंबर 2026 को हुई इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी और उनकी टीम के सदस्य शामिल रहे।