अपना दल (एस) ललितपुर की मासिक बैठक संपन्न: संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति पर हुआ मंथन.

ललितपुर। अपना दल (एस) ललितपुर की मासिक बैठक शहर के बड़ी नहर स्थित कुबोटा एजेंसी पर आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष (व्यापार मंच) लोकेंद्र सिंह लंबरदार के आतिथ्य और जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आगामी चुनावों की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना रहा। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में पार्टी को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में अपना दल (एस) को प्रदेश का सबसे मजबूत संगठन बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष (व्यापार मंच) लोकेंद्र सिंह लंबरदार, जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल, युवा मंच के जिलाध्यक्ष आशीष पटेल, जिला उपाध्यक्ष शिशव राजा, महरौनी विधानसभा अध्यक्ष रघुबीर पटेल, किसान मंच के जिलाध्यक्ष यश प्रताप 'दीपू भैया', संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष संजय राजा बुंदेला, छात्र मंच के जिलाध्यक्ष अरुण माते पड़रिया, किसान मंच के जिला महासचिव सनत पटेल, युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार पटेल (बमरौला) और आईटी सेल (ललितपुर) के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पटेल उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स