ललितपुर में श्रीजी के जलविहार महोत्सव के मद्देनजर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने नगर पालिका को सुम्मेरा तालाब की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका प्रशासन ने तालाब सफाई अभियान शुरू कर दिया है अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन और अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा सुम्मेरा तालाब पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलविहार पर्व से पूर्व ही तालाब की सफाई व्यवस्था हर हाल में पूर्ण कर ली जाए।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने तालाब परिसर का औपचारिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। उन्होंने पुनः दोहराया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा किया जाए।
इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक महेंद्र यादव, रामस्वरूप तिवारी, गैरेज प्रभारी अमित करोसिया, स्वास्थ्य नायक, पार्षद प्रतिनिधि अमरदीप रजक, जिनेंद्र कुमार, राहुल कुमार, संजू कप्तान सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।