टहरौली झांसी किसान नेता खुद बना रक्षक की जगह किसानों का भक्षक
रिपोर्टरअर्चना श्रीवास
किसानों के साथ धोखाधड़ी कर दुकानदार पर फर्जी तरीके से मूंगफली का बीज बेचने का आरोप
किसानों ने एसडीएम टहरौली और थाना पुलिस की शरण लेकर न्याय की मांग
झांसी के टहरौली तहसील इलाके में किसानों के साथ धोखाधड़ी कर दुकानदार पर फर्जी तरीके से मूंगफली का बीज बेचने के आरोप लगे हैं,यह आरोप तब और भी ज्यादा संदिग्ध हो गए जब दुकानदार किसानों की शिकायत करने पर दुकान बंद कर भाग खड़ा हुआ,अब किसानों ने टहरौली तहसील और थाना पुलिस की शरण लेकर न्याय कि मांग की है, मामला जुड़ा है टहरौली तहसील क्षेत्र से, जहां ग्राम बघैरा में प्रशासन की नजर से बचकर फर्जी तरीके से फसलों के बीज को खराब कहें या फिर फर्जी मूंगफली का बीज चमकदार दिखाकर ऊंचे दामों में बेचकर किसानों के साथ धोखाधड़ी की गई, परेशान किसान चंद्रशेखर समेत दर्जनों किसान उपजिलाधिकारी के कार्यालय जा पहुंचे। इन किसानों में ग्राम भटपुरा, रामपुरा, रामनगर समेत अन्य ग्रामीण इलाकों के किसान शामिल हैं। आरोप है कि ग्राम वघैरा में एक दुकान फर्जी तरीके से बीज की संचालित हो रही है, जिसे संचालित करने वाले लोग रसूखदार बताए जा रहे हैं, आरोप है कि दर्जनों किसानों को ऊंचे दामों में यह बीज बेचकर मुनाफा कमाया गया, जबकि किसानों के खेत में बीज का एक अंकुर तक नहीं उपजा, जब किसान एकत्रित होकर शिकायत करने पहुंचे तो दुकानदार ने कहा कि कल अपने पैसे ले जाना, लेकिन जब किसान एकत्रित होकर पैसे लेने पहुंचे तो दुकानदार उससे पहले ही दुकान का ताला डालकर फरार हो चुका था। अब किसान टहरौली उपजाधिकारी के कार्यालय और थाना पुलिस को शिकायत देकर न्याय की मांग कर रहे हैं, किसानो का कहना है कि फर्जी तरीके से दुकान संचालित कर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए, किसान धोखाधड़ी कर बीज के नाम पर वसूली गई रकम वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं, हालांकि जिम्मेदार अधिकारियों ने दुकानदार के लाइसेंस चैक कराने का हवाला देते हुए कार्रवाई करने का दावा किया है। अब देखने वाली बात यह होगी क्या किसानों का उनका पैसा मिलेगा? क्या फर्जी तरीके से दुकान संचालित करने वाले दुकानदार पर कार्रवाई होगी? क्या इस दुकान पर ताला लगेगा या फिर यूं ही इस फर्जी दुकान पर जिम्मेदार मेहरबान बने रहेंगे और किसान दर दर भटकते रहेंगे।



📸 और तस्वीरें
×