बबीना विधानसभा में जनसुविधाओं का लगातार विस्तारबबीना ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी माता मंदिर के समीप लगभग ₹12.98 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया है।
यह भवन अब सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विवाह, सामाजिक बैठकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
जनहित और आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।"विकसित बबीना 2027" के संकल्प के साथ क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार का कार्य निरंतर जारी है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।*पत्रकार सुमित साहू बबीना*