ललितपुर : स्कूल से लौट रहे बच्चे पर आवारा जानवर का हमला. आवारा जानवर ने बच्चे को सींगों से उछालकर पटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल.

ललितपुर शहर के आजादपुरा स्थित लेंडियापुरा में एक आवारा बैल ने स्कूल से घर लौट रहे 5 से 6 साल के लगभग एक छोटे से बच्चे पर हमला कर उसे सींगों से उठाकर फेंक दिया यह दिलदहला देने वाली घटना वहां मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई तथा सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि बैग टांगे हुए बच्चा अपने स्कूल से घर जा रहा था तभी रास्ते से गुजर रहे एक आवारा जानवर उसे अपने सींग से उछालकर पटक देती है उसके बावजूद भी बहादुर बच्चा इतना सब कुछ होने के बाद भी अपने साथियों सहित घर की और जाता दिख रहा है...

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स