ललितपुर: विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व को लेकर शहर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान, गोविंद नगर में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय समिति के सदस्यों के साथ रामलीला मैदान पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों के दहन स्थल, सुरक्षा मानकों, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं व दर्शकों के आने-जाने के रास्तों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और आयोजकों को निर्देशित किया कि पुतला दहन स्थल से दर्शकों की दूरी पूरी तरह सुरक्षित रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा न हो।
इसके अतिरिक्त विधायक ने मैदान में सुचारु प्रकाश व्यवस्था, दमकल गाड़ियों की उपलब्धता, एम्बुलेंस और पुलिस बल की तैनाती समेत सभी आवश्यक सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य ध्येय है कि क्षेत्रवासी पूरी सुरक्षा, शांति और हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी का पर्व मना सकें।