ललितपुर। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के निर्देशानुसार 19 अक्टूबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत की अध्यक्षता में जिला कारागार ललितपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल की व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता, खाद्य सामग्री के भंडारण और भोजन तैयार करने की व्यवस्था का अवलोकन किया गया। अधिकारियों के अनुसार पाकशाला की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इसके अलावा पुरुष बंदी बैरक, महिला बंदी बैरक, किशोर बैरक और जेल अस्पताल का निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी गई।
बंदियों से किया संवाद, निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी
सचिव श्री देवप्रिय सारस्वत ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि पात्र बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर में स्वच्छता एवं व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला कारागार के प्रभारी अधीक्षक/कारापाल श्री प्रशांत उपाध्याय, उपकारापाल श्री राजीव कुमार, श्रीमती शकुंतला देवी, जेल चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र लिदौरिया, फार्मासिस्ट श्री भूपेन्द्र सिंह तथा न्यायालय की ओर से श्री रोहित राठौर एवं श्री विकास उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट: ललितपुर | LNN न्यूज.