झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग 39 स्थित टोल प्लाजा पर आज गुरुवार ईद के त्योहार पर NHAI टीम के प्रणवीर सिंह राउत पेट्रोलिंग ऑफिसर राहुल गोस्वामी डॉक्टर दीपचंद यादव रघुविंदर पटेल राहुल कुमार जसवंत सिंह के द्वारा दो पहिया चार पहिया वाहनो के चालक को यातायात के नियम के प्रति जागरूक किया गया अभीभान के दौरान NHAI के अधिकारियों ने हेलमेट व सीट बेल्ट के बारे में विशेष जानकारी दी उन्होंने बताया है कि अधिकांश मौतें हेलमेट और सीट बेल्ट और सुरक्षा के नियमों को अनदेखा करने के कारण होती हैं बिना हेलमेट लगाकर दो पहिया और बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाना गंभीर हादसों का कारण बन सकता है इस दौरान अधिकारियों ने कई वाहन रोककर बिना हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने से जो घटनाएं हो रही हैं उसके बारे में समझाया गया कि अगर आप हेलमेट नहीं लगाएंगे और आपके साथ अगर कोई दुर्घटना होती है तो आपके सर में चोट लगने से आपको कोई नहीं बचा सकता यदि आप हेलमेट लगाएंगे तो आपके हाथ पैर में चोट आएगी तो आप ठीक हो सकते हैं वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिलकुल न करें कई घटनाएं मोबाइल का उपयोग करने से भी हो जाती हैं अधिकारियों ने कहा है कि सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं लोगों को यातायात के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना उन्होंने लोगों से सुरक्षित यात्रा अपनाना और दूसरो को भी जागरूक करने की अपील की अभियान के दौरान टोल प्लाजा पर सुरक्षा एवं जागरूकता का माहौल देखने को मिला.

📸 और तस्वीरें