झांसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती बस के अचानक ब्रेक जाम होते ही बस अनियंत्रित होकर पलटी बस में सवार 30 यात्रियों में मची चीख-पुकार.

झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उरई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विजय विक्रम होटल के पास जी के ट्रेवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई बस में करीब 30 यात्री सवार थे जिनमें दो लोग घायल हुए हैं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अचानक ब्रेक जाम होने से बस का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया तो वहीं घायलों को अस्पताल भिजवाया गया राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई एल एनएन न्यूज़ के लिए जालौन से देवेश कुमार स्वर्णकार की रिपोर्ट.

लेखक के बारे में

M

@manojjain

0 फॉलोअर्स