झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर रविवार तड़के करीब 2:30 बजे सड़क मरम्मत के चलते बनाए गए वन-वे डायवर्जन में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसके कारण यातायात को NH-26 मार्ग की ओर डायवर्ट करना पड़ा हादसे में घायल हुए लोगों में ट्रक चालक कल्लू यादव (ललितपुर), क्लीनर कमल सिंह, कंटेनर चालक मुहम्मद शैफ और क्लीनर मुहम्मद कैफ शामिल हैं।
घायलों में एक चालक का पैर कट गया है, जबकि दूसरे चालक के सिर में गंभीर चोट आई है सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर निरंजन पांडे ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण हाईवे पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई थी हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पेट्रोलिंग टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और राहत कार्य शुरू किया गया।