झांसी पुलिस को मिली वाहन चोरी के खिलाफ एक बड़ी सफलता / पुलिस ने वाहन चोर गैंग का किया पर्दाफाश और पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा.

झांसी पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है थाना नवाबाद पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में शहर आ रहे थे, तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उन्हें दबोच लिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबाद पुलिस ने चार्जिंग स्टेशन के पास कोछाभांवर क्षेत्र से चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों में विशाल यादव, रानू परिहार उर्फ कृष्णा, राजकुमार और एहसान उर्फ तौहीद शामिल हैं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं और उन्हें बेचने की योजना बना रहे थे.आरोपियों के कब्जे से कुल सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनमें नवाबाद और सीपरी बाजार थाना क्षेत्रों से चोरी हुई बाइकें भी शामिल हैं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है वहीं इस गैंग का एक अन्य सदस्य विक्की परिहार अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स