झांसी पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर किये पुष्प अर्पित

झांसी पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर चर्चा हुई।

इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा राम मंदिर के चढ़ावे की रकम को लेकर किए गए पोस्ट पर भी पंकज चौधरी ने प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, "यह सरकार का मामला नहीं है। यह मंदिर ट्रस्ट का मामला है। जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने दीजिए, उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।"

प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।

प्रदेश अध्यक्ष ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क में किया वृक्षारोपण।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स