तेज रफ्तार भूसा से भरा वाहन पलटा,बिजली का पोल और शीशम का पेड़ टूटा, जिससे क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

(झांसी) जनपद झांसी की तहसील टहरौली क्षेत्र में आड़ी सड़क स्थित भरत रिसोर्ट के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार भूसा से भरा चार पहिया वाहन (UP93-ET-5506) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन की टक्कर से सड़क किनारे लगा बिजली का पोल तथा एक शीशम का पेड़ टूटकर गिर गया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लाइनमैन थान सिंह घोष ने बताया कि राहगीरों द्वारा सूचना दी गई कि एक वाहन पलटने से बढ़वार डेम फीडर पर लगा बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया है। इसके बाद उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी विद्युत उपखंड गुरसरांय के अवर अभियंता दीपक कुमार को दी बिजली का पोल टूटने के कारण बढ़वार डेम फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे बढ़वार डेम से जुड़े सैकड़ों गांवों की जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल को बदलने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुट गई है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कार्य कराकर जलापूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स