बिरधा में धूमधाम से दी गई माता रानी को विदाई, डीजे और करीला राई की धुन पर नाचे श्रद्धालु
बिरधा में माता रानी को बड़ी ही धूमधाम के साथ विदाई दी गई। इस दौरान आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला, जहां पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।
माता रानी की विदाई यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे के साथ प्रसिद्ध करीला राई की धुन पर जमकर नाचते-झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने करीला राई संगीत की ताल पर थिरकते हुए माता रानी की भक्ति में लीन होकर उन्हें विदा किया।
मां दुर्गा को अंतिम विदाई देने के इस पावन अवसर पर माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और भावुक हो गया, जहां माता रानी की विदाई के समय भक्तों की आंखें नम हो गईं।
रिपोर्ट :चंद्रभान भास्कर ललितपुर लाइव टीवी बिरधा