पुलिस चौकी बिरधा में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, नवरात्रि का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

पुलिस चौकी बिरधा में नवरात्रि पर्व के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

चौकी प्रभारी कमलेश कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए नागरिकों से अपील की कि नवरात्रि का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने आयोजकों और समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि दुर्गा पांडालों में सुरक्षा के दृष्टिगत अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

पुलिस की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए कि डीजे की ध्वनि निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए। इसके साथ ही, नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने में सहयोग का आश्वासन दिया
बिरधा से -चंद्रभान भास्कर, ललितपुर लाइव टीवी

लेखक के बारे में

Chandrbhan Bhaskar

@bhaskarchandrbha

0 फॉलोअर्स