बिरधा में बीवीजी रामजी (BV G RAM G) के तहत रिफार्म उत्सव का आयोजन

ललितपुर के बिरधा में 'रिफॉर्म उत्सव' का आयोजन, मजदूरों को 125 दिन की मजदूरी देने पर हुई चर्चा

ललितपुर के बिरधा में वीबी-जी राम जी (VB-G RAMG) योजना के तहत 'रिफॉर्म उत्सव' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मजदूरों को 125 दिन की मजदूरी दिए जाने के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपने-अपने कार्य प्रस्तावों को दर्ज कराया, जिसमें संपर्क मार्ग, नाली निर्माण और साफ-सफाई जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस आयोजन की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद ने की।

कार्यक्रम में पंचायत सचिव रविंद्र कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि अनुराग शाहू और रोजगार सेवक कमलेश शाहू के साथ ही जितेंद्र राजा, गौरव पारासर और मुलायम सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट: चंद्रभान भास्कर, ललितपुर लाइव टीवी

लेखक के बारे में

Chandrbhan Bhaskar

@bhaskarchandrbha

0 फॉलोअर्स