विकास खण्ड तालबेहट स्थित वीणा वादिनी आवासीय इंटर कॉलेज में पं. विश्वनाथ शर्मा न्यास के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा के ट्रस्ट बुन्देलखण्ड एकीकरण समिति ललितपुर के प्रभारी डॉ. एस.पी. पाठक और पूर्व सहायक लेखाधिकारी जगदीश प्रसाद पाराशर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यालय के बच्चों से प्रश्नोत्तर किए और सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। साथ ही, सभी बच्चों को पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. एस.पी. पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के जीवन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी अत्यंत आवश्यक है। वहीं, जगदीश प्रसाद पाराशर ने विद्यार्थियों को गुरुओं का सदैव सम्मान करने की सीख दी। विद्यालय के प्रबंधक ने न्यास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा बच्चों के बीच जाकर सेवा कार्य करना एक उत्तम कार्य है। इस दौरान गंधर्व सिंह लोधी ने भी बच्चों से संवाद किया और उनसे देश प्रेम की भावना रखते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश सेवा करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक ओमप्रकाश, रामजीवन, रमा तिवारी, सुभद्रा परिहार, महेंद्र सिंह, अक्षिता राजा, सृष्टि तिवारी, आकांक्षा यादव, रिषभ कौशिक और शिवप्रताप सिंह सहित विद्यालय परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।