ललितपुर जेल चौराहे स्थित स्वर्गीय श्री चमन लाल बावरा के आवास पर विधि-विधान से हुई मां आसो महारानी की स्थापललितपुर जेल चौराहे पर स्थित स्वर्गीय श्री चमन लाल बावरा के आवास पर मां आसो महारानी की स्थापना की गई। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ मां की पूजन-अर्चना संपन्न हुई।

ललितपुर शहर के जेल चौराहे पर स्थित स्वर्गीय श्री चमन लाल बावरा जी के आवास पर मां आसो महारानी की विधि-विधान के साथ स्थापना की गई। इस अवसर पर मां के भव्य मंदिर निर्माण के साथ ही मां आसो महारानी की प्रतिष्ठा एवं अभिषेक का आयोजन किया गया।

इस पावन अनुष्ठान में मां बीजासेन सिद्ध पीठ के श्री बाबा विनीत वाल्मीकि जी द्वारा मां आसो महारानी की प्रतिष्ठा और अभिषेक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाज के भक्तजन और साथी उपस्थित रहे। सभी ने मां के दरबार में मत्था टेका और मां के श्री चरणों में पुष्प व चुनरी भेंट कर प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन के दौरान उपस्थित भक्तजनों और साथियों द्वारा उपहार भेंट कर सम्मान भी प्रदान किया गया। इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कामना की गई कि मां आसो महारानी की असीम कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स