ललितपुर सेवा ग्रुप की सदस्य ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश, अध्यक्ष अंकुर सानू बाबा बोले— रक्त का हर कण कीमती है
ललितपुर। दूसरों को शिक्षा देने वाली अध्यापिका ने रक्तदान कर समाज को मानवता और सेवा का एक प्रेरणादायक संदेश दिया। ललितपुर सेवा ग्रुप रजि. की सदस्य एवं अध्यापिका सपना कौर ने मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर पहली बार स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने अपना O पॉजिटिव रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए सराहनीय पहल की।
पहली बार रक्तदान करने के बाद सपना कौर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि रक्तदान करने के बाद उन्हें बेहद अच्छा महसूस हो रहा है। उन्हें किसी प्रकार की थकान या चक्कर जैसी परेशानी महसूस नहीं हुई। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर मन में जो भी आशंकाएं थीं, वे रक्तदान करने के बाद दूर हो गईं। अब वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए नियमित रूप से रक्तदान करती रहेंगी।
रक्तदान किसी परिवार की खुशियां बचाने का माध्यम : अंकुर सानू बाबा
इस अवसर पर ललितपुर सेवा ग्रुप के अध्यक्ष अंकुर सानू बाबा ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। रक्त की एक-एक बूंद अनमोल है और समय पर मिला रक्त किसी परिवार की खुशियां बचा सकता है।
उन्होंने कहा, "वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण कीमती होता है। हमें जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है, ताकि जरूरत के समय किसी भी मरीज को रक्त की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।"
उन्होंने सपना कौर के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार मानव सेवा के कार्यों में योगदान देना चाहिए। रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर ललितपुर सेवा ग्रुप के संरक्षक इंजीनियर सतीश जैन, सदस्य विजय पाल सिंह, अंकित सराफ, हरिओम पटेरिया, आशीष उपाध्याय सहित ब्लड बैंक का स्टाफ उपस्थित रहा।
आपका रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन की उम्मीद बन सकता है। रक्तदान करें, मानवता का धर्म निभाएं।