ललितपुर में नकली खाद की बिक्री का मामला सामने आने के बाद जिले के खाद व्यवसायी अनिल डोंगरा ने किसानों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वे केवल अधिकृत खाद विक्रेताओं से ही खाद की खरीद करें।
अनिल डोंगरा ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध और नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से विशेष रूप से सावधान रहने को कहा है। साथ ही, उन्होंने यह भी अपील की है कि यदि कहीं भी नकली खाद की बिक्री होती है, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी जाए। किसान इस संबंध में ललितपुर लाइव टीवी के माध्यम से भी अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं।
ललितपुर लाइव टीवी की इस रिपोर्ट के जरिए किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वे नकली खाद के कारोबार से बच सकें।
रिपोर्ट: मनोज जैन, ब्यूरो चीफ, LNN-न्यूज़, मोबाइल नंबर 8736073000/7007028027।