बिरधा में आकांक्षी समिति द्वारा गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

बिरधा में आकांछा समिति द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन

बिरधा में आकांछा समिति की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आकांछा समिति की अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और समिति के अन्य सदस्यों के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर बिरधा के खण्ड विकास अधिकारी इरशाद अहमद, सीडीपीओ छाया साहू, सुपरवाइजर अभिलाषा सहित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट: चंद्रभान भास्कर, ललितपुर लाइव टीवी।

लेखक के बारे में

Chandrbhan Bhaskar

@bhaskarchandrbha

0 फॉलोअर्स