धार्मिक संस्कारों से पवित्र आचरण हेतु अध्ययन जरूरी-

बिरधा- आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य गुरुदेव मुनि पुंगव निर्यापक पूज्य संत श्री सुधासागर जी महाराज जी के परम आशीर्वाद से सांगानेर शिक्षण शिविर संस्थान (जयपुर) द्वारा शिविर के जिला संयोजक आलोक जैन भैया मुकेश जैन भैया के मार्गदर्शन में स्थानीय जैन समाज के महिलाओं,पुरुषों व बच्चों के धार्मिक ज्ञान वर्धन बढ़ाने हेतु 26मई से2 जून तक विगत वर्ष की भांति आयोजित पाठशाला में बालबोध, ईस्टॉपदेश,छहढाला ग्रंथों में अध्ययनरत बच्चों, महिलाओं, पुरुष वर्ग की आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम सांगानेर शिक्षण शिविर संस्थान जयपुर द्वारा घोषित किया गया, जिसमें बालबोध विषय में प्रथम स्थान पर उत्कर्ष जैन भैया, द्वितीय बहिन आरोही, तृतीय स्थान बहिन सृष्टि रहे, इष्टोपदेश में प्रथम द्वितीय स्थान पर क्रमशः आर्या जैन,नेहा जैन व वर्षा मोदी एवं छहढाला ग्रंथ में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः आर्या जैन, बहिन खुशी एवं वर्षा मोदी रही, शिविर संस्थान जयपुर द्वारा इन सफल प्रतिभागियों को शिविर संस्था एवं जैन महिला मंडल व जैन समाज बिरधा द्वारा प्रमाण पत्र व तीर्थंकर-संतों के चित्र पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए, अन्य सफल छात्रों जिसमें अशोक जैन मोदी, कैलाश चंद जैन,संदेश जैन,पीयूष जैन, दीपिका,सोनम, मेघा,पूजा, विभांश,अवनी,कुहू, निपुण, अंशिका, मिष्टी, अनिक, अरहम, छायांशी आदि को सांत्वना पुरस्कार प्रदान करके उत्साह बढ़ाया गया, एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई,इस अवसर सांगानेर शिक्षण शिविर संस्थान जयपुर (राज.) के शास्त्री द्रय भैया जी का विदाई सम्मान व पुरस्कार वितरण जैन समाज के उपस्थित धर्मालु जनों ने व जैन महिला मंडल की उपस्थित नारियों द्वारा किया गया, इस मौके पर शास्त्री रिषभ भैया व अतिशय भैया जी ने आज के बिगड़ते परिवेश में उपस्थित धर्मालु जनों से पाठशाला खुलवाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिवारों के लिए धार्मिक आचरण शुद्ध रखने को मुख्य जरूरत बताया, इस अवसर पर स्थानीय शिविर संयोजक संजय जैन मोदी ने जैन समाज बिरधा के बच्चों युवाओं नर नारियों से तीन सत्र में लगने वाली धार्मिक क्लासों में सफल सभी लोगों से इसी प्रकार भविष्य में लगने वाले शिविरों में भाग लेने की अपील करते हुए सबके खासतौर से युवाओ द्वारा दिए सहयोग पर आभार व्यक्त किया गया,एवं इस बिगड़ते आधुनिक परिवेश में धार्मिक ज्ञान से मिले संस्कारों से संसार में भटकने से बचने का उपाय बताया,और इस अवसर पर मिले ज्ञानार्जन से हमेशा पुण्यार्जन करने का आह्वान किया,इस मौके पर शिविर संयोजक संजय जैन मोदी, संयम जैन,अशोक जैन मोदी, कैलाश चंद जैन, अनिल जैन, मुकेश जैन,राजीव जैन, अरविंद जैन कोटेदार, सुबोध जैन मोदी,दिलीप जैन, राजकुमार सिंघई,पीयूष जैन,संदेश जैन,शैलेश जैन, नैतिक, आदि ने कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग किया-

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स